नेशनल हेराल्ड डोनेशन पर ED समन की उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने की निंदा
बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया को दिए गए उनके डोनेशन के संबंध में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा जारी समन की निंदा की। उन्होंने कहा कि ED ने नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया को डोनेट करने के लिए समन जारी किया है। ED हमें टॉर्चर कर रही है जो सही नहीं है।
ED समन पर सवालों का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा, "हम शुरू से ही जांच में सहयोग कर रहे हैं। इसमें छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ED ने हम पर चार्जशीट क्यों दायर की है। उपमुख्यमंत्री ने इसके मुद्दे पर कानूनी रूप से लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके भाई डीके सुरेश को 19 दिसंबर तक जानकारी देने का निर्देश दिया है।
शिवकुमार ने कहा कि इसका कार्रवाई का एकमात्र मकसद सोनिया और राहुल गांधी के समर्थकों को टॉर्चर करना था। उन्होंने कहा, "हम अपना टैक्स दे रहे हैं, और हम अपना पैसा जिसे चाहें दे सकते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने एक कांग्रेसी के तौर पर नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया को पैसे डोनेट किए थे। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया कांग्रेस पार्टी के संगठन हैं और वे भी कांग्रेसी हैं। ऐसे में जब ये संगठन मुश्किल समय में थे, तो उन्होंने अपने ट्रस्ट से पैसे दान किए थे। उस समय कई दूसरे लोगों ने भी मदद की थी।
उन्होंने आगे कहा, "नोटिस शुक्रवार को जारी किया गया था। मेरे भाई ने MP रहते हुए कुछ पैसे दान किए थे। हम नोटिस को देखेंगे और ज़रूरी कानूनी कदम उठाएंगे।"