देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार योजना लागू

उत्तराखंड में देवभूमि परिवार योजना, कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड में देवभूमि परिवार योजना

Uttarakhand : देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार योजना लागू होगी। देवभूमि परिवार योजना के तहत उत्तराखंड में रह रहे परिवारों की आईडी बनाई जाएगी। प्रदेश कैबिनेट की हुई बैठक में आज यह फैसला लिया गया। इसके अलावा 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में  कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतन के मामले में मंत्रिमंडल की उप समिति गठित की जाएगी, जो दो महीने के भीतर देगी अपनी रिपोट सौंपेगी।

'उपनल' से विदेशों में भी मिलेगी नौकरी

निर्णय लिया गया कि 'उपनल'' के माध्यम से अब विदेशों में भी नौकरी मिलेगी। वहीं आपदा में मृतक आश्रितों को चार लाख के स्थान पर पांच लाख मिलेंगे। वही पक्का मकान ध्वस्त होने पर पांच लाख दिए जाएंगे। दैनिक, संविदा और तदर्थ कर्मचारियों के मामले में मंत्रिमंडल की उप समिति गठित होगी, जो इनके नियमितीकरण को लेकर कट ऑफ डेट तय करेगी। प्रदेश में देवभूमि परिवार योजना लागू होगी। देवभूमि परिवार योजना के तहत उत्तराखंड में रह रहे परिवारों की आईडी बनेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-central-government-has-declared-the-delhi-blasts-a-terrorist-incident/97446

Cabinet Passes Resolution On Delhi Blast : अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश ने 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार विस्फोट के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकवादी घटना देखी है. उन्होंने कैबिनेट बैठक को लेकर जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंतकवादी घटना की निंदा की. एक प्रस्ताव पारित किया गया