पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर वृंदावन स्थित

इस्कॉन मंदिर के बाहर करंट लगने से श्रद्धालु की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Devotee Dies of Electric Shock Near ISKCON Temple Cooler

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंदिर के जूताघर के पास नगर निगम द्वारा लगाए गए कूलर में करंट फैलने से यह हादसा हुआ। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पिता के साथ दर्शन करने आया था 21 वर्षीय अभिज्ञान

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी अमित कुमार अपने 21 वर्षीय पुत्र अभिज्ञान गुप्ता के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। सोमवार सुबह पिता-पुत्र इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभिषान मंदिर के बाहर बने जूताघर पर जूते उतार रहा था, तभी वह वहां लगे कूलर की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि कूलर में फैले करंट का तेज झटका लगते ही अभिज्ञान मौके पर ही गिर पड़ा और तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नगर निगम की लापरवाही पर भड़के परिजन

इस संबंध में इस्कॉन मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी रवि लोचन दास ने बताया कि श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा कूलर लगाए गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसी कूलर में करंट आने से यह हादसा हुआ। वहीं, मृतक के पिता अमित कुमार ने घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: पत्रकारों ने उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों के खिलाफ DM-SSP को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन