ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को लात-घूंसो से पीटा
खंडवा/ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर में हरियाणा से आए श्रद्धालुओं के साथ श्रीजी ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर ट्रस्ट ने 5 कर्मचारियों और झूला पुल पॉइंट पर तैनात एक सुपरवाइजर को सेवा से निष्कासित कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें तहसीलदार न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
श्रद्धालुओं का जत्था आरक्षित झूला पुल मार्ग से प्रवेश कर रहा था
25-30 श्रद्धालुओं का जत्था वीआईपी दर्शन के लिए आरक्षित झूला पुल मार्ग से प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। कर्मचारियों ने उन्हें सामान्य दर्शन मार्ग से जाने को कहा, लेकिन कुछ श्रद्धालु बैरिकेड हटाकर जबरन झूला पुल पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने उन्हें बीच पुल से वापस लौटाया। बाहर आने पर विवाद बढ़ गया और एक श्रद्धालु द्वारा कर्मचारी को धक्का देने के बाद अन्य कर्मचारी उस पर टूट पड़े।
महिलाओं से भी धक्का-मुक्की
आरोप है कि कर्मचारियों ने लात-घूसों के साथ पास ही रखी लाठी से भी श्रद्धालु की पिटाई की। बचाव के लिए आईं महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की गई।जिला प्रशासन के निर्देश पर ट्रस्ट ने 5 कर्मचारियों और झूला पुल पॉइंट पर तैनात एक सुपरवाइजर को सेवा से निष्कासित कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें तहसीलदार न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
इसे भी पढ़ेंः बेटे के जिंदा हो जाने की आस में पांच दिन तक शव के पास बाइबिल पढ़ती रही