हरियाणा सरकार ने आईपीएस वाई पूरण कुमार को आत्महत्य

ओपी सिंह हरियाणा के नए कार्यवाहक डीजीपी

ओपी सिंह हरियाणा के नए कार्यवाहक डीजीपी

 लम्बी छुट्टी पर भेजे गए शत्रुजीत कपूर 

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आईपीएस वाई पूरण कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से घिरे डीजीपी शत्रुजीत कपूर को रातोरात लम्बी छुट्टी पर भेज दिया है। अब डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सीनियर आईपीएस ओम प्रकाश सिंह (ओपी सिंह) को सौंप दिया है। वह फिलहाल हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। ओपी सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। पूरन कुमार की आत्महत्या को लेकर विपक्ष के हमले और वाई पूरन कुमार के परिवार द्वारा उन्हें परेशान करने के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बीच राज्य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। इसके पूर्व राज्य सरकार ने रोहतक के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया का तबादला कर दिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने बताया कि सरकार ने डीजीपी को छुट्टी पर भेज दिया है। पूरन कुमार द्वारा कथित तौर पर छोड़े गए आठ पन्नों के एक अंतिम नोट में उन्होंने कपूर और बिजारनिया सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर जाति-आधारित भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारी की पत्नी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी. ​​कुमार की मांग है कि कपूर और बिजारनिया का नाम उनके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर में दर्ज किया जाए। आईपीएस अधिकारी के परिवार का कहना है कि जब तक ऐसा नहीं किया जाता तब तक पोस्टमार्टम और दाह संस्कार के लिए सहमति नहीं दी जाएगी।