औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में एक ढाबा कर्मी क

औरंगाबाद के ढाबे में कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Dhaba Worker Dies Under Suspicious Circumstances in Aurangabad, Family Alleges Foul Play

औरंगाबाद,(बिहार)। बारुण थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित एक ढाबे में संदिग्ध परिस्थिति में ढाबे में कार्यरत एक कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के पूंजी पत्रा थाना क्षेत्र के गेरवानी गांव निवासी 48 वर्षीय दलबीर सिंह के रूप में की गई है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया

शुक्रवार के पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने पहुंचे दलबीर सिंह के पुत्र राजेंद्र सिंह एवं दामाद दीपक ने बताया कि गुरुवार की शाम ढाबा मालिक राजवीर ने सूचना दी कि दलबीर सिंह की तबियत अचानक खराब हो गई तो उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी मौत हो गई, उसी वक्त मामले को संदिग्ध देखते हुए इसकी सूचना बारुण थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

अचानक हुई मौत कई संदेह को दे रही जन्म

मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिताजी पहले ढाबा मालिक की गाड़ी चलाया करते थे और अब होटल में भी काम करने लगे। उन्हें किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं थी। लेकिन अचानक हुई मौत कई संदेह को जन्म दे रही है। बेटे सिर दामाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पदाधिकारी से जांच की मांग की है।

आगे की जाँच जारी

इस संदर्भ में बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। आगे की जाँच जारी है।

यह भी पढ़ेंः 177 करोड़ की रिवर फ्रंट परियोजना से बदलेगी वृंदावन के घाटों की तस्वीर