देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस पर सीएम ने 46 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और उद्घाटन
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहर में 46 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम के कामों की सराहना करते हुए कहा, "मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। नगर निगम ने अनेक विकास के काम किए हैं। आज यहां से सारे देश के लिए एयरपोर्ट अपनी सेवा संचारित कर रहा है। आज यहां से ट्रेन और बस सेवाएं अच्छी चल रही हैं।"
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नगर निगम आज स्थापना का उत्सव मना रहा है। हालांकि साथ-साथ निगम के पास कई चुनौतिया भी हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हराभरा, क्लिन एंड ग्रीन देहरादुन मिले। उन्होंने कहा कि शहर में बसावट काफी बढ़ गई है। ऐसे में उनकी सरकार चुनौतियों के एक समाधान की ओर ले जाना चाहती है। सरकार चाहती है कि हर नागरिक को एक सुरक्षित और अच्छा परिवेश मिले। धामी ने कहा कि उनकी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से देहरादुन शहर को आदर्श शहर बनाने के लिए काम कर रही है। उनका ये प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/military-civil-training-ceremony-concludes-in-pune/100504