धार। जिले के सरदारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात ब

धार में लुटेरों ने कारोबारी की हत्या की, पत्नी को बनाया बंधक व जेवर लूट ले गए बदमाश

rural crime India

धार। जिले के सरदारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने आतंक मचाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने एक मिर्च कारोबारी के घर में घुसकर न केवल लाखों की लूटपाट की, बल्कि बेरहमी से कारोबारी की हत्या भी कर दी। यह वारदात सरदारपुर के गोंदीखेड़ा चारण गांव की है। सोमवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच, अज्ञात हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने सबसे पहले कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया ताकि वे शोर न मचा सकें।

​पार की क्रूरता की हदें

​घर में मौजूद मिर्च कारोबारी पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया। हमले के दौरान कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के शुरुआती बयान के मुताबिक, हमले के बाद अत्यधिक खून बह जाने (Excessive Bleeding) के कारण कारोबारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद बदमाश घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गए।

​पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी पारुल बेलापुरकर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए टीम तैना की गई है। इसके साथ बदमाशों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड तैनात किया गया है।

​पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: मैनपाट: यहां कदम रखते ही हिलती धरती

https://www.primenewsnetwork.in/state/mainpat-the-land-that-trembles-underfoot/155498