ओडिशा के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान : अभया की मां की जीत सुनिश्चित
कोलकाता। ओडिशा के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan ने कहा कि बंगाल के विधानसभा क्षेत्र पनीहाटी की भाजपा उम्मीदवार “अभया” की मां की जीत पक्की है। वे इस राज्य की उन बेटियों और महिलाओं की आवाज बनेंगी, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में किसी न किसी तरह पीड़ित हैं।
आरजीकर मेडिकल कॉलेज की घटना
कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त 2024 में जूनियर डॉक्टर “अभया” के साथ बलात्कार और हत्या की घटना हुई थी। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में स्वतःस्फूर्त आंदोलन हुआ। “अभया” की मां और पिता घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की गिरफ्तारी और उन्हें सजा दिलाने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
भाजपा में शामिल हुए माता-पिता
“अभया” के मां और पिता, दोनों भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि भाजपा “अभया” को न्याय दिलाने में उनकी मदद करेगी। भाजपा ने उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत पनीहाटी विधानसभा क्षेत्र से “अभया” की मां को उम्मीदवार बनाया है।
न्याय की लड़ाई बना आंदोलन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक मां का दुख पूरे राज्य में न्याय की लड़ाई में बदल गया है। “अभया” की मां की आवाज राज्य भर की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है।
ममता सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में पूरी तरह विफल रही है। महिलाओं में सरकार के प्रति अविश्वास बढ़ा है। भाजपा ने “अभया” की मां को उम्मीदवार बनाकर यह संदेश दिया है कि पार्टी देशभर में बेटियों और महिलाओं के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़े: दिलीप घोष: यूपी स्टाइल में इनकाउंटर
https://www.primenewsnetwork.in/state/dilip-ghosh-up-style-encounters-for-mafia/152118