भोपाल। ​मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण क

MP में डिजिटल जनगणना का आगाज, सीएम मोहन यादव ने खुद भरी अपनी जानकारी

MP में डिजिटल जनगणना का आगाज, सीएम मोहन यादव ने खुद भरी अपनी जानकारी

भोपाल। ​मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल स्थित अपने आवास 'समतत्व भवन' में स्वगणना (Self-Enumeration) पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने और अपने परिवार का विवरण दर्ज किया। ​मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस डिजिटल कवायद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि यह डेटा राज्य के भविष्य के विकास की नींव बनेगा। ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। 

खुद दर्ज कर सकते हैं अपनी जानकारी

नागरिक पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर कुल 33 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। गलत या भ्रामक जानकारी देने पर 3 साल की सजा का प्रावधान है।

​क्यों खास है यह स्वगणना?

​पहली बार भारत में नागरिकों को यह सुविधा दी जा रही है कि वे जनगणना कर्मियों के घर आने से पहले खुद अपनी जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज कर सकें। नागरिकों को घर बैठे अपनी सुविधा अनुसार फॉर्म भरने की आज़ादी है। खुद जानकारी भरने से गलतियों की गुंजाइश कम रहती है।

​इसी आधार पर विकास का रोडमैप बनेगा

सीएम ने कहा कि इसी डेटा के आधार पर भविष्य में स्कूल, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का रोडमैप तैयार होगा।

अगला चरण में घर-घर सर्वे

​स्वगणना की अवधि समाप्त होने के बाद, 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे। जिन लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना कर ली है, उन्हें केवल अपना ID नंबर दिखाना होगा, जिससे उनका सत्यापन तुरंत हो जाएगा।

मुख्यमंत्री का संदेश, जनगणना उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य और राष्ट्र निर्माण का पवित्र कार्य है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे सही और सटीक जानकारी साझा करें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831