डिंपल यादव ने उठाए रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे, 2027 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान
इटावा: इटावा के सैफई पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने जनता दरबार लगाकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर रुख साफ करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला।
रोजगार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल
केंद्रीय गृह मंत्री के बयानों पर जोरदार पलटवार करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार देश की असली चुनौतियों से आंखें मूंद चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि गृह मंत्री वास्तविक और गंभीर मुद्दों पर बोलने से क्यों कतरा रहे हैं? डिंपल यादव ने कहा, "गृह मंत्री को देश की सीमाओं की मजबूती, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और निर्दोष बच्चों पर लाठियां बरसाने जैसे गंभीर विषयों पर ध्यान देना चाहिए।
सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखने की कही बात
सरकार इन बुनियादी सवालों से भाग रही है। इसके साथ ही 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया। डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई जारी रखेगी और 2027 के चुनाव में पूरी ताकत और आक्रामकता के साथ मैदान में उतरेगी। सैफई में आयोजित इस जनता दरबार में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा।
ये भी पढ़ें- इजरायल में सरकार गठन को लेकर बढ़ी सरगर्मी, समर्थन के लिए दलों की लामबंदी