डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आ

डिंपल यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- 10 साल में पूरा सिस्टम भ्रष्ट कर दिया

Dimple Yadav Slams BJP Over Corruption

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। शिक्षा-परीक्षा, निर्माण कार्यों से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे है। प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे है। शिक्षा-स्वास्थ्य में निजीकरण तेजी से बढ़ रहा हैं। निर्माण कार्यों में बजट की लूट हो रही है। कमीशनखोरी चरम पर है।

जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेस-वे के बहाने निशाना

संसद परिसर में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि अभी नये बने जेवर एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। हाल ही में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं। उद्घाटन के बाद ही सड़क टूट गयी है। भाजपा सरकार में कोई भी काम मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। हर काम में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालयों और विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। विश्वविद्यालयों में RSS के लोगों को वाइस चांसलर बनाकर बैठा दिया है। सरकार जनता के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। भाजपा के लोग सनातन की बात करते थे। लेकिन इन्होंने आस्था में चोरी कर लिया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर से चढ़ावा चोरी हो गया।

यह भी पढ़ें: जेवर में बारिश के बाद जलभराव पर विधायक धीरेन्द्र सिंह का निरीक्षण, अधिकारियों को स्थायी समाधान के निर्देश