डिंडौरी में कुएं में गिरे पिता-पुत्र, डूबने से पिता की मौत; बहनोई ने मासूम को बचाया
डिंडौरी (मध्य प्रदेश)। डिंडौरी के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कछारी घुसिया में दर्दनाक हादसा हुआ। बसोरी सिंह तेकाम अपने चार वर्षीय बेटे दिव्यांश तेकाम और बहनोई मायाराम कुलस्ते के साथ कुएं में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक बसोरी सिंह और उनका मासूम बेटा गहरे पानी में गिर गए। दोनों को डूबता देख मौके पर मौजूद बहनोई ने तुरंत बचाव की कोशिश शुरू की।
बहनोई ने मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला
हादसा सामने आते ही मायाराम कुलस्ते ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर दिव्यांश को बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने चार वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, बसोरी सिंह गहरे पानी में चले गए और उनका पता नहीं चल सका।
पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
हादसे की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल शहपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब पांच घंटे तक पुलिस और रेस्क्यूचार वर्षीय दिव्यांश को सुरक्षित बचा लिए जाने से परिवार को कुछ राहत मिली, लेकिन पिता बसोरी सिंह की मौत से परिवार गहरे सदमे में टीम ने कड़ी मशक्कत की। इसके बाद कुएं से बसोरी सिंह का शव बाहर निकाला जा सका।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
चार वर्षीय दिव्यांश को सुरक्षित बचा लिए जाने से परिवार को कुछ राहत मिली, लेकिन पिता बसोरी सिंह की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में 28 थानों की पुलिस का बड़ा अभियान, 205 वारंटी-वांछित गिरफ्तार