वेतन नहीं तो काम नहीं'-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से डिंडोरी बेहाल, सड़कों पर कचरे के ढेर
डिंडोरी (मध्यप्रदेश)। डिंडोरी नगर परिषद के समस्त सफाई कर्मचारियों ने बतया कि उन्हें तीन माह से नियमित वेतन नहीं मिल रहा है जिसके विरोध में सभी सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सीएमओ के ट्रांसफर से अटकी सैलरी
बाबजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की मांग को लेकर अनदेखी की जा रही है। वहीं सीएमओ अमित तिवारी का ट्रांसफर होने से कर्मचारियों का वेतन भुगतान नही होने से उनकी समस्याओं में बढ़ोत्तरी हो गई है। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन के साथ ही अध्यक्ष सुनीता अशोक सारस के प्रति नाराजगी जताते हुए साफ कहा है कि जब तक बकाया वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
पहले ही दिन चरमराई सफाई व्यवस्था
सफाई कर्मचारियों के काम बंद करने का असर नगर की सफाई व्यवस्था पर पहले दिन दे ही दिखाई देने लगा है। आज सफाई नहीं होने से नगर के कई वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे अनेकों बार अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में वेतन भुगतान होने तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: खैरागढ़ के जंगल में धधकी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार