जिलाधिकारी ने DEO कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई
मोतिहारी: बिहार के मोतिहार में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, बायोमैट्रिक उपस्थिति और जन शिकायतों की समीक्षा की। बिना अनुमति अनुपस्थित मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने और नियमानुसार वेतन कटौती के निर्देश दिए।
जरूरत पड़ने पर विशेष शिविर लगाकर मामलों का किया जाए निपटारा
डीएम ने अधिकारियों को एक महीने के भीतर सेवांत लाभ और एरियर से जुड़े सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने और 15 दिनों के भीतर सभी जन शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विशेष शिविर लगाकर मामलों का निपटारा किया जाए।
सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी
इसके साथ ही शिकायतों का विधिवत रिकॉर्ड रखने, नियमित समीक्षा करने और बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
ये भी पढ़ें- अमेठी में बना आधुनिक स्टाम्प कार्यालय, लोगों को रजिस्ट्री और स्टाम्प संबंधी कार्यों में मिलेगी सुविधा