बिजनौर निवासी एथलीट दिव्या पाल ने बरेली में आयोजित

बिजनौर की दिव्या पाल ने 5 किमी रेस में जीता गोल्ड, गांव और जिले में खुशी का माहौल

बिजनौर की दिव्या पाल ने 5 किमी रेस में जीता गोल्ड

बिजनौर: उत्तर प्रदेश की बिजनौर जनपद के तहसील नगीना क्षेत्र के गांव धर्मुवाला निवासी दिव्या पाल ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दरअसल, बरेली में 26 और 27 सितंबर 2026 को छठी उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-23 और सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 आयोजित की गई थी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 800 महिला और पुरुष एथलीटों ने हिस्सा लिया। 

दिव्या पाल ने 5 किमी रेस में जीता गोल्ड

बरेली स्थित MJPRU University में आयोजित 6th उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर 23/ओपन एथलीट चैंपियन 2026 में बिजनौर जनपद के तहसील नगीना क्षेत्र के गांव धर्मूवाला की निवासी होनहार रेसर दिव्या पाल ने 5 किलोमीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया। 

दिव्या ने माता-पिता और कोचों को दिया श्रेय

दिव्या पाल ने अपने पिता अशोक कुमार और माता माला देवी को धन्यवाद किया, जिनके आशीर्वाद सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की ताकत दी। साथ ही अपने मार्गदर्शक दुष्यंत सिंह और ओमराज सिंह का भी आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन, ट्रेनिंग और निर्देशन से यह मुकाम हासिल किया। गोल्ड मेडल जीतकर दिव्या पाल ने गांव और जिले में बच्चों का मनोबल भी बढ़ाया है। दिव्या पाल के गोल्ड मेडल जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें- गोंडा में बारिश से जर्जर पंचायत भवन की गिरी दीवार, मढ़हा और नल क्षतिग्रस्त