जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपर जिला

डीएम का उप निबन्धक कार्यालय में औचक निरीक्षण, बाहरी लोगों के काम करने पर दी सख्त चेतावनी

DM Conducts Surprise Inspection at Registry Office Barabanki

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह के साथ उप निबन्धक कार्यालय नवाबगंज सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर से मिलान कर उनकी उपस्थिति जांची तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।

बाहरी लोगों के काम करने पर सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रजिस्ट्री कार्यालय में कोई बाहरी व्यक्ति कार्य करता हुआ पाया गया तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करना है।

रजिस्ट्रेशन व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा

डीएम ने कार्यालय में हुए रजिस्ट्रेशन की संख्या, अभिलेखों के रख-रखाव तथा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देश दिए कि नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कार्यालय परिसर में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था न होने पाए।

साफ-सफाई और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

सभी पटलों पर CCTV लगाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय के सभी पटलों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाने और उन्हें सतत क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निगरानी व्यवस्था मजबूत होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। निरीक्षण के समय संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/drunk-youths-vandalize-chandauli-biryani-shop-loot-cash/206271

चंदौली में शराबियों का बिरयानी दुकान पर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ कर लूटी नकदी