शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ाया डॉक्टर, खरगौन और श्योपुर में भी एक साथ नौकरी करने का खुलासा
खरगौन (मध्यप्रदेश)। खरगौन जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसने सरकारी महकमे में हड़कंप मचा दिया हैं। शहडोल में ₹5 हजार की रिश्वत लेते एक संविदा मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर महेश शर्मा को पकड़ा गया है। आरोपी खरगौन के केली स्थित पीएचसी में भी पदस्थ पाया गया है। फिलहाल मामले की जाॅच शुरू हो चुकी है।
तीन जिलों में एक साथ नौकरी करने का सनसनीखेज खुलासा
सीएमएचओ डॉक्टर डीएस चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दे कि बीते 3 जुलाई को रीवा लोकायुक्त की टीम ने शहडोल जिले के पीएचसी ऊफरी में पदस्थ संविदा मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर महेश चंद शर्मा को ₹5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद जांच में पाया गया कि पकड़ा गया आरोपी शहडोल के साथ ही खरगौन और श्योपुर में एक साथ नौकरी कर रहा था।
खरगौन सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देश
इस कार्रवाई से तीनों जिलों के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। खरगोन सीएमएचओ ने पदस्थापना, उपस्थिति, वेतन भुगतान और अन्य सेवा संबंधी सभी दस्तावेजों के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सेगांव बीएमओ को निर्देश दिए हैं। डॉक्टर महेश शर्मा सेगांव ब्लॉक में फरवरी 2023 से पदस्थ है। शासन के निर्देश पर अलग-अलग स्तर पर जांच हुई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: मंडला में दर्दनाक हादसा: बारिश से भरे खुले कुएं में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत