नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित ग्र

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में कुत्ते का हमला, पग डॉग की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

Dog Attack in Noida Society Leaves Pug Dead, CCTV Captures Incident

नोएडा: नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक कुत्ते के हमले में पालतू पग डॉग की मौत हो गई। आरोप है कि सुबह टहलने के दौरान कुत्ते ने पहले पग डॉग की मालकिन पर हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इसके बाद कुत्ते ने पग को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पहले महिला पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय सोसाइटी में कुत्तों को टहलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने पग डॉग की मालकिन पर हमला कर दिया। हमले के कारण महिला जमीन पर गिर गईं। इसके बाद कुत्ते ने पग डॉग को अपने जबड़े में पकड़ लिया और उस पर हमला करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पग डॉग को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने उसे बुरी तरह नोच डाला। हमले में पग डॉग की जान चली गई।

बिना मजल कुत्ते को घुमाने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खतरनाक नस्ल के कुत्ते का मालिक उसे बिना मजल के सोसाइटी में घुमा रहा था। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों और छोटे बच्चों के बीच डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि इस तरह की घटना दोबारा भी हो सकती है।

डायल 112 पर दी सूचना, थाने में शिकायत

पग डॉग की मालकिन ने पहले डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद मामले में थाने में लिखित शिकायत दी है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।

ये भी पढ़ें: गुजरात पुलिस में पूर्व अग्निवीरों को बिना लिखित परीक्षा मिलेगी भर्ती, 20% आरक्षण रहेगा जारी