मदनपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक कुत्ता आ जान

सड़क पर अचानक आया कुत्ता, बाइक हादसे में बेटी की मौत, पिता घायल

Dog Comes in Road, Bike Crash Kills Daughter

औरंगाबाद {बिहार}: मदनपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार 28 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेटी को छोड़ने जा रहे थे पिता

मृतका की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथ बिगहा निवासी भरत पासवान की 28 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम भरत पासवान बाइक से अपनी बेटी को उसके पति के पास डेहरी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाया, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

अस्पताल में बेटी को मृत घोषित किया गया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिता और बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अंजली कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता का इलाज जारी है।

एक साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, अंजली कुमारी की शादी एक वर्ष पहले देव थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी चंदन कुमार से हुई थी। चंदन डेहरी में सरकारी नौकरी करता है और वहीं किराए के मकान में रहता है। अंजली अपनी दादी से मिलने मायके शिवनाथ बिगहा आई थी और पिता उसे वापस उसके पति के पास छोड़ने जा रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: डोंगरगढ़ के कश्मीरी पारा में हुए मर्डर की गुत्थी सुलझी , एक आरोपी गिरफ्तार