अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार रात रनवे क्षेत्र में ड्र

अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने से डेढ़ घंटे तक उड़ानें प्रभावित, 7 फ्लाइट डायवर्ट

Representative Image (File Photo)

अमृतसर (पंजाब)। पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार रात एयरफील्ड के आसपास ड्रोन देखे जाने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक विमान परिचालन निलंबित रहा। इस दौरान लैंडिंग के लिए आसमान में चक्कर लगा रहे सात विमानों को चंडीगढ़ और दिल्ली डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार शर्मा के मुताबिक, बाद में स्थिति सामान्य होने पर परिचालन बहाल कर दिया गया।

9:45 बजे मिली ड्रोन की सूचना

एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि रात करीब 9:45 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) इकाई को भारतीय वायुसेना से एयरफील्ड के आसपास ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली। उस समय अमृतसर में उतरने के लिए कई विमान पहले से ही आसमान में चक्कर लगा रहे थे।

ड्रोन देखे जाने की स्थिति से निपटने के लिए एयरपोर्ट के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत संयुक्त कार्रवाई समिति (Joint Action Committee) को सक्रिय किया गया। समिति ने कंट्रोल टावर में बैठक कर स्थिति का आकलन किया और माना कि ड्रोन गतिविधि से निर्धारित लैंडिंग प्रभावित हो सकती है। इसके बाद एयरफील्ड को परिचालन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया।

शर्मा ने कहा, "रात करीब 9:45 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) इकाई को भारतीय वायुसेना से सूचना मिली कि एयरफील्ड के आसपास ड्रोन देखे गए हैं। उस समय अमृतसर में उतरने वाले कई विमान पहले से ही आसमान में चक्कर लगा रहे थे। ड्रोन दिखने की स्थिति में हमारे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत संयुक्त कार्रवाई समिति को सक्रिय किया गया और कंट्रोल टावर में उसकी बैठक हुई। समिति ने पाया कि ड्रोन गतिविधि से निर्धारित लैंडिंग प्रभावित हो सकती है, इसलिए एयरफील्ड को परिचालन के लिए बंद करने का फैसला किया गया।"

7 उड़ानें डायवर्ट, दो चंडीगढ़ और पांच दिल्ली गईं

एयरपोर्ट परिचालन करीब 9:50 बजे निलंबित कर दिया गया। उस दौरान आसमान में होल्ड कर रहे करीब सात विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें दो उड़ानें चंडीगढ़ और पांच दिल्ली भेजी गईं। शर्मा के अनुसार, रात करीब 11 बजे संयुक्त कार्रवाई समिति ने दोबारा स्थिति का आकलन किया। उस समय तक ड्रोन की कोई नई गतिविधि सामने नहीं आई थी और स्थिति नियंत्रण में पाई गई। इसके बाद सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया गया और रात 11:15 बजे एयरपोर्ट को फिर से परिचालन के लिए खोल दिया गया।

पांच उड़ानें लौटीं, एक एयर इंडिया फ्लाइट रद्द

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि परिचालन बहाल होने के बाद डायवर्ट की गई सात उड़ानों में से पांच अमृतसर लौट आईं। दिल्ली भेजी गई एक एयर इंडिया की उड़ान रद्द कर दी गई, जबकि मलेशिया की उड़ान के सोमवार को पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फिलहाल एयरपोर्ट का परिचालन सामान्य हो चुका है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस घटना की जांच कर रही है। शर्मा ने कहा, "करीब रात 11 बजे संयुक्त कार्रवाई समिति ने आकलन किया कि स्थिति नियंत्रण में है और ड्रोन की कोई आगे की गतिविधि नहीं होने के कारण सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने का फैसला किया गया। हमने रात 11:15 बजे से परिचालन शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद उड़ानें लौटने लगीं। सात डायवर्ट की गई उड़ानों में से पांच वापस आ गईं, जबकि दिल्ली गई एक एयर इंडिया की उड़ान रद्द कर दी गई और मलेशिया की उड़ान के आज पहुंचने की उम्मीद है। अब सब कुछ सामान्य हो गया है। जहां तक जांच का सवाल है, यह मामला पुलिस देख रही है।" ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: पंजाब: बठिंडा कोर्ट कॉम्प्लेक्स और जिला परिषद को फर्जी बम की धमकियां