इंदौर में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर, गांजा , जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश पुलिस ने इंदौर में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 265 ग्राम ब्राउन शुगर बारामद किया है। इसके साथ ही 8 किलोग्राम गांजा, 19 लाख रुपये नकद, 22 जिंदा कारतूस और एक रुपए गिनने की मशीन बरामद की।
पुलिस उपायुक्त (जोन 4) सुनील मेहता ने बताया कि आरोपी चेतननाथ को रविवार शाम जिले के राजवाड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 22 जून को ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए एक अन्य आरोपी लकी नाथ से पूछताछ में इस तस्कर के बार में पता चला। पूछताछ में उसने चेतन नाथ का नाम बताया, जिससे उसे नशीले पदार्थ मिलते थे। इसके बाद चेतन की तलाशी ली गई और कल शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ और तलाशी के उपर्युक्त बरामदगी हुई। पिस्तौल का अभी तक पता नहीं चल पाया है, केवल कारतूस ही जब्त किए गए हैं। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हथियार और कारतूस कहां से प्राप्त किए थे। आरोपी से नशीले पदार्थों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला में शामिल नेटवर्क और उन लोगों की पहचान का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है जिन्हें कथित तौर पर नशीले पदार्थ की आपूर्ति की गई थी। (एएनआई)
इसे भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा मामला : अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा