ललितपुर में यातायात प्रभारी ने चेकिंग के दौरान एक

ललितपुर: नशे की हालत में स्कूल बस चला रहा था चालक, 40 बच्चों की जान खतरे में डाला

एल्कोहल की जांच करती पुलिस

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)। ललितपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां यातायात प्रभारी ने चेकिंग के दौरान एक निजी स्कूल बस के चालक को शराब के नशे में बस चलाते हुए पकड़ा, जिसमें 40 से अधिक बच्चे सवार थे। चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने चालक की जांच की, जिसमें एल्कोहल की मात्रा 400 दर्ज होने की जानकारी सामने आई।

चैकिंग के समय स्कूल बस में 40 से अधिक छात्र-छात्राएं

बताया जा रहा है कि चैकिंग के समय स्कूल बस में 40 से अधिक छात्र-छात्राएं सवार थे। ऐसे में नशे की हालत में बस चलाना बच्चों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने चालक के खिलाफ ड्रिंकिंग ड्राइविंग के तहत चालान की कार्रवाई की। इस घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्कूल बस चालकों की नियमित जांच की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यातायात नियमों का सख्ती से पालन बेहद जरूरी

स्कूल बसों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विद्यालय प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदारों की अहम जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में नियमित जांच और यातायात नियमों का सख्ती से पालन बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ेंः 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले रेलवे ने ट्रेनें रद्द कीं, दिल्ली पुलिस सीमाओं पर पूरी तरह अलर्ट