भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल और इंदौर मेट्रो में य

मप्र के मेट्रो में कम यात्रियों के कारण अब होंगे शादी-बर्थडे समारोह

मप्र के मेट्रो में कम यात्रियों के कारण अब होंगे शादी-बर्थडे समारोह

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रियों की कम संख्या के चलते मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने “Celebration on Wheels” नामक नई योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य मेट्रो की आय बढ़ाना है। इस योजना के तहत लोग, प्रोडक्शन हाउस, संस्थान और कॉर्पोरेट समूह मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर को समारोह तथा शूटिंग के लिए बुक कर सकेंगे। बिना सजावट वाले खड़े मेट्रो कोच का किराया: ₹5,000 प्रति घंटा और चलती मेट्रो कोच का किराया: ₹7,000 प्रति घंटा रखा गया है। 

बुकिंग का समय

बुकिंग कम से कम 15 दिन पहले करनी होगी और सुरक्षा व संचालन संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य होगा। शराब, बीड़ी, सिगरेट और पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों को मेट्रो में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

कम यात्रियों से जूझ रही मेट्रो

भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रियों की संख्या बहुत कम है। भोपाल में सप्ताह के सामान्य दिनों में प्रतिदिन 200 से भी कम यात्री मेट्रो का उपयोग करते हैं। सप्ताहांत पर यह संख्या 500 के आसपास पहुंचती है।

खर्च 8 लाख व कमाई 10 हजार

सरकार प्रतिदिन लगभग ₹8 लाख संचालन, सुरक्षा और प्रशासन पर खर्च कर रही है, जबकि रोजाना की कमाई ₹10,000 तक भी नहीं पहुंच रही।

योजना में ये गतिविधियां शामिल

फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज़ शूट, डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन शूट, जन्मदिन पार्टियां, किटी पार्टी, प्री-वेडिंग शूट और फोटोशूट शामिल है। जन्मदिन या प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों को अनुमति होगी। इससे अधिक लोगों पर अतिरिक्त शुल्क और सामान्य मेट्रो किराया लागू होगा। साथ ही प्रति कोच ₹20,000 की रिफंडेबल सिक्योरिटी जमा करनी होगी।

बदलती जीवन शैली के अनुरूप

MPMRCL के प्रबंध निदेशक एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा कि यह पहल भोपाल और इंदौर की बदलती जीवनशैली और शहरी संस्कृति को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य मेट्रो को आम लोगों के करीब लाना और सुरक्षित व आधुनिक माहौल में खास अवसर मनाने का विकल्प देना है।

भोपाल मेट्रो का सफर

भोपाल मेट्रो परियोजना की घोषणा पहली बार 2009 में हुई थी। DPR मार्च 2016 में तैयार हुई। पहला कार्यादेश 2018 में जारी हुआ। मेट्रो का उद्घाटन 20 दिसंबर 2025 को हुआ। व्यावसायिक संचालन 21 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831