डूंगरपुर पुलिस लाइन में कार्यरत ASI पंकज लबाना का

डूंगरपुर में ASI की संदिग्ध मौत, घर के पीछे गैलरी में फंदे से लटका मिला शव

Dungarpur: ASI Pankaj Labana Found Dead Under Suspicious Circumstances

डूंगरपुर (राजस्थान)। जिले के नवलपुरा निवासी और डूंगरपुर पुलिस लाइन में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पंकज लबाना अपनी ड्यूटी से घर नवलपुरा आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव घर के पीछे बनी गैलरी में फंदे से लटका हुआ मिला।

शव कब्जे में लेकर शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर धंबोला थाना अधिकारी एवं सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना की खबर फैलते ही नवलपुरा सहित पूरे आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। 

यह भी पढ़ें:   लखीसराय में चार दिन से लापता युवक का घर में दफन मिला शव, सगे भाई पर हत्या का आरोप