भारतीय रेलवे प्रबंधन लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वा

लखनऊ–दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से हट सकता है डायनेमिक फेयर, किराया घटने की उम्मीद

Dynamic Fare May Be Removed from Lucknow–Delhi Shatabdi Express

लखनऊ। भारतीय रेलवे प्रबंधन लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन "शताब्दी एक्सप्रेस" के रिजर्वेशन पर लगने वाला डायनेमिक फेयर हटा सकता है। इससे ट्रेन के किराये में काफी कमी आयेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

वीआईपी ट्रेन 12003 शताब्दी एक्सप्रेस में लागू है डायनेमिक फेयर सिस्टम

रेलवे पूर्वोत्तर लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए वीआईपी ट्रेन 12003 शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन होता है। यह ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना होती है। ट्रेन में विमानों की तर्ज पर डायनेमिक फेयर सिस्टम लागू है। इससे प्रत्येक 10 प्रतिशत सीटों की बुकिंग के बाद किराया 10 प्रतिशत बढ़ जाता है। इससे अधिकतम किराया बेसफेयर का डेढ़ गुना तक हो जाता है।

क्या है डायनेमिक फेयर सिस्टम और कैसे बढ़ता है किराया

डायनेमिक फेयर रिजर्वेशन सिस्टम (गतिशील किराया प्रणाली) एक ऐसी तकनीक है, जिसमें यात्रा की मांग, समय और सीटों की उपलब्धता के आधार पर टिकट की कीमतें बदलती रहती हैं। भारतीय रेलवे में, यह मुख्य रूप से शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में लागू है, जहाँ हर 10% टिकट बुक होने पर किराया 10% तक बढ़ सकता है। यह उच्च मांग वाले मार्गों और तत्काल बुकिंग के लिए एक प्रचलित प्रक्रिया है। शताब्दी एक्सप्रेस में यह व्यवस्था लॉकडाउन के पहले से लागू है। यात्रियों और विभिन्न संगठनों की मांग पर रेलवे बोर्ड स्तर पर ट्रेन पर से डायनमिक बुकिंग सिस्टम हटाने पर मंथन किया जा रहा है। यात्रियों के हित में इस पर जल्द निर्णय लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यात्रियों की मांग पर रेलवे बोर्ड स्तर पर मंथन जारी

गत वर्ष चेयरकार ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए किराया कम करने को लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर बात हुई थी। जोनल रेलवे से चेयरकार ट्रेनों का विवरण मांगा गया था। इसी बीच दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल द्वारा शताब्दी एक्सप्रेस से डायनेमिक फेयर हटाने की मांग की गई थी। उन्होंने इस संबंध में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी लिखा था। सूत्र बताते हैं कि इस मुद्दे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। ऐसा होने पर किराया करीब आधा हो जाएगा।

शताब्दी एक्सप्रेस का किराया और उसका पूरा ब्योरा

लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार का किराया अभी 1,420 रुपये है। इसमें बेस फेयर 715 रुपये व डायनेमिक चार्ज 286 रुपये लग रहा है। इसके अतिरिक्त 40 रुपये रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपये सुपरफास्ट चार्ज, 55 रुपये जीएसटी, 275 रुपये कैटरिंग चार्ज शामिल है। डायनेमिक फेयर हटने से किराए पर काफी असर पड़ेगा।

लॉकडाउन से पहले सस्ता था टिकट

एसएस उप्पल बताते हैं कि लॉकडाउन से पूर्व शताब्दी एक्सप्रेस में सामान्य टिकट व्यवस्था लागू थी। चेयरकार का टिकट 700 रुपये तक मिल जाता था, लेकिन अब यात्रियों को महंगे टिकट पर सफर करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bengal-submits-list-of-8505-officers-to-ec-for-voter-hearings/132530

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल सरकार ने सौंपी 8505 ग्रुप बी अधिकारियों की सूची