औरंगाबाद प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के उन्थू से र

नहर रोड पर गड्ढे में पलटी ई-ऑटो, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

Pulse Prices May Rise Amid Weak Monsoon and Import Decline

औरंगाबाद (बिहार)। सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के उन्थू से राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को जोड़ने वाली नहर रोड पर रविवार दोपहर एक गड्ढे के कारण एक ई-ऑटो पलट गई। हादसे में 6 ऑटो सवार घायल हो गए। घायलों में संतोष कुमार, संतोष कुमार की पत्नी गुड़िया देवी, संगीता कुमारी एवं उन्हीं के परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य है और वे फेसर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के रहने वाले हैं।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

सदर अस्पताल में इलाज कराने आए घायलों के परिजन ने बताया कि संतोष छत्तीसगढ़ के एक निजी कंपनी में काम करते हैं और आज अपने परिवार के साथ गांव से ई-ऑटो रिजर्व कर नहर के रास्ते अनुग्रह नारायण रोड गाड़ी पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे में पड़कर ऑटो पलट गई। इससे सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर गांव से सभी लोग दौड़े और घायलों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया।

सड़क की बदहाली पर उठे सवाल

परिजनों ने बताया कि सरकार सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च करती है मगर उसके मेंटेनेंस पर संवेदक ध्यान नहीं देते। अगर ऐसी स्थिति रही तो सड़क के गड्ढे दिन प्रतिदिन बढ़ते जायेंगे और हादसे होते रहेंगे। स्थानीय प्रशासन को इसे संज्ञान में लेते हुए उक्त सड़क के गड्ढे को भरने का काम किया जाए ताकि आने वाले हादसे को टाला जा सके।

यह भी पढ़ें: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत छह वाहन जब्त