कश्मीरी गेट इलाके में बदमाशों के एक समूह ने ई-रिक्

कश्मीरी गेट इलाके में ई-रिक्शा सवार यात्रियों पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, एक की मौत दो घायल

दिल्ली में रिक्शा सवार यात्रियों पर चाकू से हमला

नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बृहस्पतिवार शाम यमुना बाजार के पास बदमाशों के एक ग्रुप ने एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार यात्रियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे कश्मीरी गेट थाने को यमुना बाजार के पास चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बदमाशों के एक समूह ने ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार यात्रियों पर हमला किया था, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक ने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कश्मीरी गेट थाना पुलिस और उत्तर जिले की ऑपरेशन टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तथ्यों को सत्यापित किया जा रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, उन्हें जांच का सामना करना होगा: राहुल