Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि

पहले बहुत बुरा हाल था, उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे : सीएम नीतीश कुमार

पहले बहुत बुरा हाल था, उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे : सीएम नीतीश कुमार

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि पहले बहुत बुरा हाल था. शाम के बाद कोई घर के बाहर नहीं निकलता था. उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे. उन्होंने समस्तीपुर के सरायरंजन में जनसभा को संबोधित किया. 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमें मौका मिला था, तब कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई. अब झगड़ा नहीं होता है. 2016 में हमने देखा कि जो हिंदू के मंदिर थे, वहां भी गड़बड़ होती थी. 2016 में घेराबंदी की गई, अब कोई गड़बड़ी नहीं होती है. हमने बड़ी संख्या में स्कूल खोले. शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक और साइकिल योजना शुरू की.

'हमने बिहार के लिए बहुत काम किया'

उन्होंने कहा कि हम 5 नवंबर 2005 में सरकार में आए. तब से हमने बिहार के लिए बहुत काम किया. पहले स्थिति बहुत खराब थी. पहले इलाज का इंतजाम नहीं था. सड़कें बहुत कम थीं, जो थीं भी उनका बहुत बुरा हाल था. बिजली भी बहुत कम जगह थी. हम लोगों की सरकार आई तो सभी वर्गों के लिए काम किया.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने मुस्लिम समुदाय के लिए भी काफी काम किया है. 2025 में बजट में बिहार के मखाना बोर्ड समेत कई घोषणाएं की गईं. हमारे पीएम बहुत ज्यादा बिहार आते हैं. जगह जगह जाकर लोगों की समस्याओं को देखते हैं. 2024 में सरकार बनने के बाद उन्होंने बिहार को सौगात दी. सीएम नीतीश जिस मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसके पीछे पीएम मोदी की तस्वीर लगी थी.

उन्होंने कहा कि हमने बिहार में बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षकों की बहाली की. बीपीएससी के जरिए दो लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/russian-ambassador-alipovs-statement-on-trumps-claim/94246