राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार

मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र

Representative Image

शिलांग (मेघालय)। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार दोपहर मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भूकंप के झटके दोपहर लगभग 4:03 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता 4.1

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने X पर पोस्ट किया, "भूकंप की तीव्रता 4.1 थी। भूकंप दिनांक 11/09/2026 को भारतीय समयानुसार 16:03:46 बजे 25.960 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 90.305 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किमी की गहराई में पश्चिम गारो हिल्स, मेघालय में आया।" अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (इनपुटः ANI)

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पुतिन को पवित्र तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी संस्करण किया भेंट