चुनाव आयोग ने  पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में एसआइआ

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक और 12 सदस्यीय विशेष पर्यवेकक्षक टीम भेजी

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक और 12 सदस्यीय विशेष पर्यवेकक्षक टीम भेजी

पर्यवेक्षकों की टीम नौ दिसंबर तक राज्य में मौजूद रहेगी

कोलकाता।  चुनाव आयोग ने  पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में एसआइआर के कार्यों, समस्याओं, कमियों-खामियों को जांचने-पऱखने के लिए 12 सदस्यीय विशेष पर्यवेक्षक टीम को भेजा है। यह विशेष पर्यवेक्षक टीम नौ दिसंबर तक राज्य में मौजूद रहेगी। टीम में सभी आइएएस हैं और उनका नेतृत्व अवकाशप्राप्त आइएएस सुब्रत बसु करेंगे। टीम में शामिल अनुभवी आइएएस केंद्र और राज्यों में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।  सूत्रों के अनुसार 12 सदस्यीय विशेष पर्यवेक्षक टीम देखेगी कि वोटर लिस्ट में कहीं मृत वोटर या फर्जी  वोटर तो नहीं हैं। बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म दिया और भरवा कर वापस लिया या नहीं। किसी बीएलओ ने किसी बीएसए के दबाव में काम किया है या नहीं। ठीकठाक से गणना फार्मों की डाटा एंट्री हुई है या नहीं। विशेष पर्यवेक्षक टीम अपनी रिपोर्ट सीधे चुनाव आयोग के पास भेजेगी।  गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इसके पहले तीन सदस्यीय विशेष टीम भेज चुकी है और वह टीम यहां चार दिसंबर तक रहेगी। वह टीम भी एसआइआर के कार्यों की जांच-पड़ताल करेगी। तीन सदस्यीय टीम राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी का सहयोग भी करेगी।

इसे भी पढ़ेंः

एसआइआर के कार्य में राजनीतिक पार्टियां दखल न दें ः चुनाव आयोग

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bengal-eci-do-not-disturb-sir-process/99262