ईडी के आला राहुल नवीन कोलकाता आकर ईडी के उन अधिकार

ईडी के निदेशक कोलकाता के ईडी अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

ED director will hold a meeting with ED officials in Kolkata

कोलकाता। ईडी के आला राहुल नवीन कोलकाता आकर ईडी के उन अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिन्होंने आईपैक के मालिक प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय में कोयला घोटाले के मामले में छापेमारी की थी और उसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया था। ईडी के आला राज्यपाल सी वी आनंद बोस से भी मुलाकात कर सकते हैं।

ईडी निदेशक राहुल नवीन गुरुवार को आएंगे कोलकाता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी के आला राहुल नवीन गुरुवार को कोलकाता आने वाले हैं। वे कोलकाता के ईडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी जानकारी लेंगे। ईडी आईपैक की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप संबंधी ममले को सुप्रीम कोर्ट में ले गई है। पहली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देश से ईडी को बल मिला है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/kerala-mpox-cases-linked-to-uae-travel-icmr-study-confirms-clade-ib-strain/105831

खाड़ी देशों से लौटे यात्रियों में मिला खतरनाक स्ट्रेन, शोध में हुआ बड़ा खुलासा