ED ने TMC नेता और पूर्व दमकल मंत्री सुजीत बसु को बंसल कोर्ट की विशेष अदालत में किया पेश
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ने नगरपालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार तृणमूल नेता और पूर्व दमकल मंत्री सुजीत बसु को बंसल कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने अभियुक्त सुजीत बसु को 10 दिन की ईडी की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। ईडी ने इस बाबत कोर्ट से अनुरोध किया। ईडी ने कोर्ट को बताया कि सुजीत बोस ने सात साल में आठ करोड़ रुपए जमा किए। ये रुपए किससे लिए गए और किसे दिए गए, इस मामले में और कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जांच करनी है।
सुजीत बसु के बाहर रहने के इडी के कार्य में बाधा आ सकती है। सुजीत बोस के वकील की ओर से संतोषजनक दलील नहीं दे सकने पर कोर्ट ने इडी के अनुरोध को मंजूर कर लिया। टीएमसी नेता और ममता सरकार में दमकल मंत्री रहे सुजीत बसु को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार करने के पहले उनसे नगरपालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गहन पूछताछ की गई थी। उनके स्पष्ट उत्तर नहीं देने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ईडी की ओर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने की वजह से उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी और समय मांग लिया था। कोर्ट के आदेश पर इडी ने उन्हें समय दिया था, लेकिन उन्हें सोमवार को साल्टलेक स्थित सीजीओ कंप्लेक्स में इडी के कार्यालय में उपस्थित होना पड़ा। उनसे करीब दस घंटे पूछताछ हुई थी। वे ईडी की ओर से पूछे सवालों का सपष्ट जवाब नहीं दे सके। उसके बाद इडी ने देर रात उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया।
ईडी सूत्रों के अनुसार, उन पर दक्षिण दमदम नगर पालिका में वाइस चैयरमैन रहने के दौरान कबी 150 लोगों को अवैध तरीके सले नौकरी दिलाने का आरोप है। ईडी सूत्रों के अनुसार, उन पर लोगों के नौकरी देने के बदले मोटी रकम और जमीन व फ्लैट लेने के आरोप हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/it-has-become-a-trend-says-kapil-sibal-on-neet-ug-paper-leak-case/204060