प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को मदुरै और चेन्

ड्रग तस्करी सिंडिकेट पर ED की बड़ी कार्रवाई, मदुरै-चेन्नई में छापेमारी

ED Raids Drug Smuggling Network in Chennai and Madurai

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को मदुरै और चेन्नई में पांच जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी एक बड़े ड्रग तस्करी सिंडिकेट के सिलसिले में की गई, जिस पर समुद्री रास्तों से श्रीलंका में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है।

मात्रा में प्रतिबंधित सामान की तस्करी का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्टेल पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान की तस्करी करने का आरोप है। इसमें 99 किलोग्राम हशीश शामिल है, जिसकी कीमत लगभग ₹108 करोड़ आंकी गई है और 37.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (जिसे आमतौर पर "ICE" कहा जाता है) शामिल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग ₹150 करोड़ है।

सरगना जॉन ब्रिटो पर कसा शिकंजा

ये तलाशी अभियान ED के चेन्नई ज़ोनल ऑफिस द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत किए जा रहे हैं। यह जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) द्वारा कथित सरगना जॉन ब्रिटो और उसके साथियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस एक्ट और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत दर्ज की गई दो आपराधिक शिकायतों के आधार पर शुरू की गई थी।

तटरक्षक बल की इनपुट पर DRI ने समंदर में दबोची थी नाव

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) से मिली खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए DRI ने इससे पहले 5 मार्च, 2024 को मन्नार की खाड़ी के गहरे समुद्री क्षेत्र में एक मछली पकड़ने वाली नाव से 99 किलोग्राम हशीश ज़ब्त की थी। तीन लोगों—रमेश, जॉनसन और प्रताप को उस समय पकड़ा गया था, जब वे कथित तौर पर ब्रिटो के निर्देशों पर इस खेप को श्रीलंका ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: ऊधमपुर के जंगलों में तीन दिन से धधक रही आग, खतरे में कई गांव