बरेली में नगर निगम गेट के सामने एक बुजुर्ग के साथ

बरेली में बुजुर्ग से मारपीट और जबरन धार्मिक नारे लगवाने का आरोप, वीडियो वायरल

बरेली नगर निगम

बरेली (उत्तर प्रदेश)। नगर निगम गेट के सामने देर रात एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और जबरन धार्मिक नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग को रोककर उनकी दाढ़ी खींची और धक्का-मुक्की करते हुए उनसे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग की पहचान हाजी पप्पू के रूप में हुई है। आरोप है, कि बुजुर्ग के साथ हो रही अभद्रता देखकर वहां से गुजर रहे रिंकू यादव ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में दोनों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी कार्यकर्ताओं के साथ देर रात कोतवाली पहुंचे। उन्होंने घायल रिंकू यादव का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान मामले को लेकर आक्रोश जताया गया।

बीच-बचाव के दौरान भी विवाद

वायरल वीडियो में कुछ युवक बुजुर्ग को रोकते और उनसे धार्मिक नारे लगवाते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में बीच-बचाव के दौरान भी विवाद होता नजर आता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, 16 वर्षीय युवती की मौत