श्रीधाम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों की तलाश जारी
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम रेलवे स्टेशन के पास शनिवार कि सुबह एक वृद्ध पुरूष की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को रेलवे ट्रैक से उठवा कर अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया हे। वहीं घटना के संबंध में जीआरपी पुलिस चौकी में मौजूद प्रधान आरक्षक दर्शन उइके ने बताया हे की सुबह खंभा क्रमांक 937/18 जबलपुर एंड पर श्रीधाम रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन से टकराकर एक वृद्ध पुरुष की मृत्यु हो गई।
शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया शव
शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक के पास मिले कुछ दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के अनुसार एवं मृतक की स्वयं पासपोर्ट साइज फोटो मिलने से यह संभावना जताई जा रही है कि मृतक चरणदास पटेल निवासी दमोह या छतरपुर का रहने वाला है।
मृतक के परिजनों की तलाश जारी
शरीर पर भगवाधारी कपड़े पहने हुए हैं वहीं जीआरपी पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों में लिखे नंबरों पर भी फोन लगाकर पता किया जिसमें यह बात सामने आई है कि मृतक दमोह जिले के ग्राम हटा में स्थित बालाजी मंदिर में 4 साल रहे। इसके बाद वे देवरी के मंदिर में भी रहे जहां से वे स्थानीय लोगों को परिक्रमा यात्रा करने के लिए जाने की बात कहकर निकाले थे। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: एसडीएम के विरोध में हाईवे पर उतरे अधिवक्ता, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप