चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के जिला चुनाव अधिकारी को

चुनाव आयोग का टीएमसी विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

Election Commission orders registration of FIR against TMC MLA

कोलकाता। चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के जिला चुनाव अधिकारी को टीएमसी के विधायक मनिरूल इसलाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। मनिरूल इसलाम पर चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों को धमकाने का आरोप है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली बार किसी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि पिछले दिनों टीएमसी विधायक ने फरक्का में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियो को डंडे से पीटने और इस तरह निपटने की बात कही थी। फरक्का बीडीओ कोर्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई थी। इस मालमें में पुलिस ने छह लोगों की गिरफ्तारी भी की।

चुनाव आयोग ने गंभीरता से ली TMC विधायक की धमकियां

चुनाव आयोग ने टीएमसी विधायक मनिरूल इसलाम की ओर से दी गई धममियों को गंभीरता से लिया है। एसआईआर के तरह वोटरों की सुनवाई के दौरान टीएमसी के कई विधायकों ने विभिन्न जिलों के विभिन्न जगहों में हस्तक्षेप किया था और कार्य बाधित हुआ था। लेकिन अब चुनाव आयोग ने उनके प्रति सख्ती बरतने और खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सख्त हुआ है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/bangladesh-refuses-to-play-in-india-despite-icc-rejection/105992

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का भारत आने से इनकार