Bihar SIR : चुनाव आयोग ने बिहार में (SIR) के बाद फ

बिहार में चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट की जारी, 14 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया

बिहार में चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट की जारी, 14 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया

Bihar SIR : चुनाव आयोग ने बिहार में (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. बिहार में पहले 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 वोटर्स थे. एसआईआर में 65 लाख लोगों का नाम काट दिए गए थे. जिसके बाद 7.24 करोड़ मतदाता बच गए थे. विपक्ष ने काफी हंगामा किया और यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक चला गया. अब फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है. 14 लाख वोटरों को जोड़ा गया है. 

पोर्टल में जाकर नाम चेक करें

आयोग ने बताया कि उसने मतदाता के नाम आधिकारिक पोर्टल पर डाल दिए हैं. https://voters.eci.gov.in/ पोर्टल पर जाकर अपना नाम और विवरण  चेक कर सकते हैं. एसआईआर की प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम को जोड़ा गया है. इसमें मृतक और डुप्लीकेट एंट्री वाले नाम को हटा दिया गया है. मतदाताओं को पते को अपडेट कर दिया गया है. 

एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग ने कहा था कि SIR का उद्देश्य है कि केवल पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में रहने देना और छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ना है. चुनाव से कुछ महीने पहले विपक्ष ने एसआईआर को लेकर सवाल किए थे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी सहित इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली थी और चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ गठबंधन की मदद करने का आरोप लगाया था.

चुनाव आयोग ने 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी किया था. 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 वोटर्स का नाम था, इसका मतलब है कि  पहले के मुकाबले 65.63 लाख लोगों का नाम कटा था. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद ECI ने 3 लाख लोगों को नोटिस जारी किया था. इस दौरान  2.17 लाख लोगों ने नाम कटवाने के लिए आवेदन किया था तो 16.93 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था.

ECI की ओर से जारी अंतिम वोटर लिस्ट में मुजफ्फरपुर जिले में 88,108 मतदाता बढ़े हैं, यानी कुल मतदाताओं की संख्या 32,03,370 से बढ़कर 32,91,478 हो गई है. पटना जिला के 14 विधानसभा में वोटर की संख्या 48,15,294 से बढ़कर 46,51,694 हो गई है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/p-chidambaram-explains-why-no-action-was-taken/48628