कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दक्षिण चौबीस

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान उर्फ पुष्पा ने अपना नाम लिया वापस, जानें चुनाव आयोग ने क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान उर्फ पुष्पा ने अपना नाम लिया वापस, जानें चुनाव आयोग ने क्या कहा?

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दक्षिण चौबीस परगना जिले और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के तहत फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान में अपनी पार्टी भाजपा के उम्मीदवार देवांशु पांडा के पक्ष में रोड शो कर रहे थे कि इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान उर्फ पुष्पा ने अपने को चुनाव से अलग रहने की घोषणा कर दी।

चुनाव आयोग का कहना है कि निर्धारित समय के भीतर उम्मीदवार की ओर से अपना नाम वापस नहीं लिया है, इसलिए पुनर्मतदान के वक्त इवीएम में तृणमूल कांग्रेस का नाम रहेगा। फलता का आंतक समझे जाने वाले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खां के चुनाव कगे मैदान से अपने को हटा लेने पर अब उनके और भाजपा के उम्मीदवार देवांशु पांडा के बीच कोई जोरआजमाइश नहीं रह गई। देवांशु पांडा की जीत घोषित मानी जा रही है।

29 अप्रैल को होगी वोटिंग 

भाजपा का कहना है कि जहांगीर खां के सामने पलायन करने का अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि इलाके में भाजपा की ओर से आंतक का माहौल बना दिया गया। हो सकता है कि इस कारण से जहांगीर खां को चुनाव से पीछे हटना पड़ा हो। गौतलब है कि राज्य में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए हुए चुनाव में फलता विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई थी और अनेक बूथों पर धांधली होने, वोटरों को वोट नहीं करने देने, डरा-धमका कर घर में बंद रहने, इवीएम में भाजपा के बटन पर पारदर्शी कागज चिपका होने की शिकायत मिली थी।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को पुनर्मतदान

चुनाव आयोग ने कुछ बूथों पर पुनर्मतदान का निर्णय लेने की बजाय फिर से पूरे विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को पुनर्मतदान और 24 मई को गणना कराने का निर्णय लिया। मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन फलता के हासिमन नगर में बटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 25 किलोमीटर रोड शो किया। इसके पहले वे 16 मई को फलता में चुनावी सभा थी और कहा था कि अब गुंडा राज खत्म हो गया है।

कानून का राज कायम है। गुडों की जेल में जगह है। फलता में 2011 से भाजपा के लोगों को वोट नहीं देने दिया गया। उनके साथ अत्याचार हुआ। अब सभी वोट दे सकेंगे। वोट देने से रोकने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि फलता के विकास के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था होगी। दूसरे दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने चुनावी सभा की और बड़े उद्योग लगाने क भरोसा दिया। तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक भी चुनावी सभा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-is-planning-a-massive-plan-to-send-trump-and-netanyahu-to-hell/206228