चुनाव आयोग ने केंद्रीय बल के तीन जवानों को खेलने के जुर्म में किया सस्पेंड
कोलकाता। चुनाव आयोग ने केंद्रीय बल के तीन जवानों को इसलिए सस्पेंड कर दिया कि वे टीएमसी के कार्यालय में कैरेम खेलते देखे गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली और चुनाव आयोग के अधिकारियों के पास भेज दी। इसके पहले चुनाव आयोग केंद्रीय बल से सात जवानों को सजा बतौर दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर चुका है। वे इफ्तार में सभी के फल खा रहे थे और भाजपा के किसी समर्थक ने उनकी वीडियो बना कर वायरल कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, बीरभूम जिले के सुउड़ी में टीएमसी के कार्यालय में कुछ युवक कैरेम खेल रहे थे। सड़कों पर घूम रहे केंद्रीय बल के तीन जवान बाहर से युवकों को कैरेम खेलते हुए देख उनके पास चले गए। बात-बात में उन्होंने भी खेल में रुचि ले ली। उन्हें क्या मालूम कि बाहर से कोई मोबाइल से विडियों बना रहा है। बाद में उन्हें पता चला कि वे संसपेंड हो गए है।
इसके पहले मुर्शिदाबाद जिले के मुख्यालय बहरमपुर के कस्बे के इलाके में इफ्तार चल रहा था। केंद्रीय बल के जबान गुजर रहे थे। सदभाव में इऱफ्तार कर रहे समुदाय ने उन्हें भी फल दे दिया। जिस तरह पूजा के प्रसाद को ग्रहण किया जाता है, उसी तरह केंद्रीय बल के जवानों ने इफ्तार के फल को ग्रहण कर लिया। भाजपा के किसी समर्थक ने उनकी वीडियों ले ली और बायरल की दी। चुनाव आयोग ने केंद्रीय बल के सात जवानों के खिलाफ तुरत कार्रवाई की। उसने उन सातों जवानों को दूसरे पश्चिम बंगाल से हटा कर दूसरे राज्य में भेज दिया गया।
सिउड़ी में केंद्रीय बल के जवानों के खिलाफ कार्रवाई को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अब सांसद राहुल सिन्हा ने केंद्रीय बल के जवानों के खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनाव आयोग का उचित कदम बताया। इसके विपरीत टीएमसी के सह अध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने कहा चुनाव आयोग बौखाल कर काम कर रहा है। सामान्य और असामान्य में फर्क नहीं कर पा रहा है। उसे केंद्रीय बल पर भी भरोसा नहीं रह गया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-says-ldf-udf-looted-kerala-for-decades/152726