चुनाव आयोग ने राज्य सरकार के अनुरोध पर चुनाव अधिका

राज्य सरकार के अनुरोध पर चुनाव आयोग का बंगाल दौरा स्थगित

Election Commission Visit Postponed at State Government’s Request

कोलकाता। राज्य सरकार के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने एक मार्च को उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में चुनाव अधिकारियों की टीम के दौरे को स्थगित कर दिया है।

परीक्षा, क्रिकेट और त्योहार की चुनौतियों के बीच फंसा प्रशासन

राज्य में स्कूल सर्विस कमिशन की परीक्षा है। इस परीक्षा में ग्रुप सी के शिक्षा कर्मचारियों के पद के लिए करीब आठ लाख परीक्षार्थी होंगे। इसमें जिलाधिकारी समेत काफी संख्या में सरकारी अधिकारी व्यस्त रहेंगे। इसी दिन इडेन गार्डेम ने टी20 विश्वकप का मैच है। कोलकाता पुलिस उसमें तैनात रहेगी। फिर उसके बाद के दिन होली का त्योहार है। 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। उसे लेकर अफरा-तफरी रहेगी। इसलिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग से अपनी टीम भेजने के कार्यक्रम को स्थगित करने का अनुरोध किया है।

चुनावी व्यवस्थाओं पर चर्चा का कार्यक्रम स्थगित

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में चुनाव अधिकारियों की सात सदस्यी टीम एक मार्च तो दो दिन के लिए कोलकाता आने वाली थी। टीम दो मार्च को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी, राज्य के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव में की जानेवाली व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा करती। चुनाव आयोग किसी टीम को भेजने के बारे में नए सिरे से निर्णय करेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/no-need-to-increase-polling-booths-in-west-bengal/145981

पश्चिम बंगाल में नहीं बढ़ेंगे बूथ, 67 लाख नाम हटने के बाद फैसला