चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल की शर्तों पर ही SIR की प्रक्रिया को पूरा करना होगा :TMC नेता अभिषेक बनर्जी
West bengal : टीएमसी के राष्ट्रीय महासिचव व संसद अत्रभिषेक बनर्जी ने पुरुलिया में अपनी पार्टी की सभा में कहा कि चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल की शर्तों पर ही एसआईआर की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। वह समझ ले कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसा पश्चिम बंगाल नहीं है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टीएमसी भाजपा की उस मंशा को पूरा नहीं होने देगी, वह जो चुनाव आयोग के मार्फत पूरा करना चाहती है।
टीएमसी बांग्लादेशी घुसपैठी और रोहिंग्या के नाम पर इस राज्य के जायज एक बी वोटर का नाम नहीं काटने देगी। चुनाव आयोग ने टीएमसी की जिन मांगों को ठुकरा दिया था, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हीं मागों को मान्य कर दिया है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर राज्य का हत मारने का आरोप लगाया और हिसाब दिया कि केंद्र सरकार के पास इस राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र का 680 करोड़ रुपए पड़े हुए हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार पर राज्य सरकार का दो लाख करोड़ रुपए बकाया है।
उस हिसाब से हर विधानसभा क्षेत्र के 680 करोड़ रुपए हुए। केद्र सरकार से इतने रूपए मिल जाएं तो हर विधानसभा क्षेत्र का आशातीत विकास होगा। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस सभा में महंगाई पर चर्चा की और लोगों के उपयोग में आने वाले खानेपीने के सामान से लेकर पेट्रोल तक के सामानों की पहले की कीमतो और आज की कीमतों की की तुलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के लक्खी भंडार को बंद कर देगी। भाजपा को वोट देने से लोगों का संकट बढ़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के विकास के दावे को झूठ बताया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/only-america-can-save-greenland-know-what-trump-said-about-nato/105845