Rohini Acharya : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट, बोलीं - 'गालियां देकर कहा, करोड़ों रुपए लेकर टिकट के बदले किडनी दी..'

रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट, बोलीं - 'गालियां देकर कहा, करोड़ों रुपए लेकर टिकट के बदले किडनी दी..'

Rohini Acharya : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को भावुक पोस्ट किया है. रोहिणी का कहना है कि उन्हें गालियां दी गईं. पिता को दी गई किडनी को गंदी किडनी कहा गया. उन पर आरोप लगाया गया कि करोड़ों रुपए लेकर टिकट के बदले किडनी दी है.  शनिवार को रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था. 

रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा, कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रुपये लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी. उन्हें इस बात का भी तंज सुनना पड़ा कि किडनी लगवाने के बदले सौदेबाज़ी की गई. उन्होंने कहा कि एक शादीशुदा बेटी के त्याग को आज की राजनीति ने गलत तरीके से पेश कर दिया.

आगे रोहिणी आचार्य ने बताया

रोहिणी ने आगे लिखा, सभी बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपने तीनों बच्चों, घर-परिवार को नहीं देखा, किसी से अनुमति नहीं ली और पिता को बचाने का निर्णय लिया.

रोहिणी ने पोस्ट में लिखा कि सभी बेटी-बहन, जो शादीशुदा हैं, उनका मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं. अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोलें कि वो अपनी या किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दें. मेरे जैसा गुनाह आप कभी न करें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी न हो.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-said-after-the-victory-in-bihar-elections/97787

Gujarat : पीएम मोदी ने शनिवार को कहा, आप भी जानते हैं और बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी हैं, जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में भी काम दिया था, तब भी हमारा एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास. वे सूरत एयरपोर्ट पर बिहार के लोगों को संबोधित कर रहे थे.