Madhya Pradesh : SIR ड्यूटी से जुड़े कार्यकर्ताओं

SIR ड्यूटी से तनाव! रोजगार सहायक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत

SIR ड्यूटी से तनाव! रोजगार सहायक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत

Madhya Pradesh : SIR ड्यूटी से जुड़े कार्यकर्ताओं में तनाव आ रहा है और हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कुछ की मौत तक हो गई है। सीधी जिले रामपुर नैकिन की 55 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वीणा मिश्रा की सीने में तेज दर्द के बाद हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि गंभीर होने के बावजूद अधिकारियों ने अवकाश नही दिया। और काम पर लौटने को मजबूर किया। इससे उनकी हालत और खराब हो गई। 

उधर, कटनी में सिलौडी के रोजगार सहायक रुपेंद्र सिंह ने तीन माह से वेतन न मिलने और एसआईआर के लगातार दबाव के कारण तनाव में आकर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव में थे और घर से भी लापता थे। 

इसी तरह बालाघाट में बीएलओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता नागेश्वर (50) की तबियत बिगड़ने पर गोंदिया और फिर नागपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि लगातार ड्यूटी और दबाव ने उनकी स्थिति गंभीर कर दी। 

उत्तर प्रदेश में भी दो मौत हुई है

गोंडा जिले में शिक्षक और बीएलओ विपिन यादव ने जहर खाकर जान दे दी. पत्नी ने एसडीएम और वीडीओ पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. दूसरी तरफ डीएम का कहना है कि मामला पारिवारिक तनाव का है. इसके अलावा फतेहपुर में एसआईआर अभियान के सुपरवाइजर लेखपाल सुधीर ने शादी के एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन का कहना है कि उन पर काम का दबाव था और कानूनगो ने उन्हें निलंबित कर दिया था। 

https://www.primenewsnetwork.in/state/election-commission-writes-to-kolkata-police-commissioner/98849