बीजापुर में मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर व तीन जवान शहीद
Chhattisgarh : बीजापुर (छत्तीसगढ़)।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया गया। वहीं, तीन जांबाज़ जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बीजापुर के संवेदनशील जंगल क्षेत्रों में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और विशेष बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई।
भारी मात्रा में हथियार बरामद - सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से आधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसमें SLLR और 303 राइफलें समेत कई घातक हथियार शामिल हैं। इससे स्पष्ट होता है कि नक्सली बड़ी साजिश के तहत हमला करने की तैयारी में थे।
तलाशी अभियान तेज- मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है और जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी फरार नक्सली को पकड़ा जा सके।
बेहतर उपचार के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर किया गया
घायल जवानों की हालत स्थिर- घायल जवानों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
शहीदों को दी जाएगी राजकीय श्रद्धांजलि- प्रशासन ने शहीद हुए जवानों को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिए जाने की घोषणा की है। राज्य सरकार की ओर से उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शांति और सुरक्षा बहाल करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस बीच, 1980 से प्रतिबंधित संगठन के भूमिगत कार्यकर्ता और मल्लोजुला कोटेश्रर राव उर्फ किशनजी के छोटे भाई राव ने बताय कि सीपीआई (माओवादी) एक असफल प्रयोग साबित हुआ। हथियार डालकर आगे बढना ही एकमात्र रास्ता है। मालूम हो कि आत्मसर्मपण के समय राव पर एक करोड़ का इनाम था।
यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/state/37-naxalites-surrender-in-dantewada/99390