दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 4 स्टेशन पर इंटरचेंज जारी
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कई प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और बाहर निकलने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
DMRC के मुताबिक, जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशनों पर फिलहाल एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी।

Service Update

The entry and exit at the following metro stations will remain closed till further notice. However, interchange facility will remain available at Rajiv Chowk, Mandi House, INA, New Delhi and Central Secretariat stations:

1. Janpath
2. Patel Chowk
3. Central…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026

इंटरचेंज की सुविधा जारी
इन स्टेशनों का इस्तेमाल मेट्रो लाइन बदलने के लिए किया जा सकेगा। DMRC के इस अपडेट के बाद इन इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय संबंधित स्टेशनों की स्थिति का ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें- संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी जरूरी: ब्रजेश पाठक