इटावा के भरथना क्षेत्र में टुल्लू पंप का स्विच ऑन

टुल्लू पंप का स्विच ऑन करते ही युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Etawah Man Dies of Electrocution While Switching on Water Pump

इटावा (उत्तर प्रदेश)। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम अदलीपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय कृष्ण मुरारी उर्फ गोलू की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह नहाने के लिए घर में लगे टुल्लू पंप का स्विच ऑन कर रहा था। स्विच छूते ही वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार का इकलौता कमाने वाला था गोलू

बताया गया कि कृष्ण मुरारी उर्फ गोलू ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी पूनम जाटव, तीन बेटियां, एक आठ वर्षीय बेटा, माता-पिता समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने विद्युत सुरक्षा पर दिया जोर

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकरणों और घरेलू वायरिंग की समय-समय पर जांच कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके। 

यह भी पढ़े:   इटावा में गिल्ली-डंडा विवाद में किशोर पर चाकू से हमला, आरोपी को 5 साल की सजा