उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना जसवंतनगर क्षेत्

इटावा में दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला लापता, पति ने प्रेमी संग जाने का लगाया आरोप

Etawah Woman Missing, Husband Alleges Affair

इटावा {उत्तर प्रदेश}: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम सुघधनगर में एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति राजकुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी करीब 15 दिन पहले अपने दो मासूम बच्चों को घर पर छोड़कर कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ चली गई। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

15 दिन से नहीं लगा कोई सुराग

पीड़ित राजकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पत्नी के घर से जाने के बाद उसने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर उसने थाना जसवंतनगर पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मासूम बच्चे मां का कर रहे इंतजार

महिला के लापता होने के बाद दोनों मासूम बच्चे अपनी मां की राह देख रहे हैं। परिवार का कहना है कि इस घटना से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है और सभी लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। राजकुमार ने पुलिस से पत्नी का जल्द पता लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: मामूली विवाद में भतीजे ने गंडासी से की चाचा की हत्या, गांव में सनसनी