डूंगरपुर की श्रीनाथ बैंगलोज कॉलोनी में 3 लाख रुपये

डूंगरपुर में 3 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पूर्व नौकर गिरफ्तार

Ex-Servant Arrested in Rs 3 Lakh Theft Case, i20 Car Seized

डूंगरपुर (राजस्थान)। शहर की श्रीनाथ बैंगलोज कॉलोनी में बंद मकान से एक माह पहले हुई 3 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मकान के पूर्व नौकर कुश निवासी रीछा, थाना साबला, हाल निवासी लक्ष्मी नगर, डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की राशि से खरीदी गई आई-20 कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त की है।

अस्पताल गए दंपती, घर लौटने पर बैग से गायब मिले 3 लाख रुपये

परिवादी दीपक घोघरा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 10 सितंबर 2026 को शाम करीब 6:15 बजे वह अपने घर से अस्पताल गए थे। उनकी पत्नी और बच्चे भी बाजार गए हुए थे। रात करीब 9 बजे घर लौटने पर कमरे में रखे बैग से 3 लाख रुपये गायब मिले। इस पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और पुलिस जांच से आरोपी तक पहुंची टीम

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खुलासा करने के लिए टीम गठित की गई। कोतवाली थाना प्रभारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज और पारंपरिक पुलिसिंग के समन्वय से संदिग्धों की तलाश की।

चोरी कबूली, आई-20 कार और स्कूटी जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने चोरी की राशि से खरीदी गई आई-20 कार और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली। अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पूर्व नौकर होने का उठाया फायदा :

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले परिवादी के घर पर नौकर था। इस कारण उसे घर की चाबियों और रुपये रखने की जगह की जानकारी थी। घर पर किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें:   फैक्ट्री की दुर्गंध को मारपीट में घायल मालिक की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार