राजनांदगांव में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई कर

राजनांदगांव में आबकारी टीम का एक्शन, महाराष्ट्र निर्मित 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा

Excise Team Action in Rajnandgaon: Accused Arrested with 10 Boxes of Maharashtra-Made Illegal Liquor

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी संत्रा शराब जब्त की है। कार्रवाई चिचोला वृत्त क्षेत्र में की गई, जहां एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 480 नग देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 86.4 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 43 हजार 200 रुपये बताई गई है।

मुखबिर ने दी थी सूचना

आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंदाटोला निवासी 55 वर्षीय गुलजार सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से महाराष्ट्र राज्य निर्मित 10 पेटी देशी संत्रा शराब, कुल 480 नग, बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 86.4 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 43,200 रुपये आंकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश सिन्हा सहित आरक्षक आर्यन ठाकुर, मनीष, अश्विनी शुक्ला, लोकेश वर्मा, रोहित एवं पप्पू की अहम भूमिका रही।

जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है, कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की मांग, धीरेंद्र शास्त्री-रामभद्राचार्य समेत संतों को शामिल करने की मांग